logo

जेड स्क्वायर पर बड़ी कार्यवाही,मॉल के सातों गेट हुए सील

कानपुर(उत्तरप्रदेश) शहर के सबसे बड़े मॉल कहे जाने वाले जेड स्क्वायर पर पर आज नगर निगम की ओर से बड़ी कार्यवाही की गई है।कार्यवाही कितनी बड़ी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मॉल के सभी सातों गेटों को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है।

आपको बताते चले कि इस कार्यवाही का पूरा खाका स्वयं नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा द्वारा तैयार किया गया। नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा के आदेश के बाद अपर आयुक्त अरविंद राय और  रोली गुप्ता ने दल बल के साथ मॉल के गेटों पर सील बन्द कर नोटिस चस्पा कर दिया।दरअसल ये कार्यवाही जेड स्क्वायर पर लगभग 29 करोड़ रुपए के बकाये पर हुई है।आपको बताते चलें कि जेड स्क्वायर मॉल पर नगर निगम का लगभग 14 करोड़ और जल निगम का लगभग 145 करोड़ बकाया है,जिसके लिए ये पूरी कार्यवाही जी गयी है।

34
14734 views
  
25 shares